ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 05 August 2026

Haryana News: सीएम नायब सैनी ने वृंदावन में श्री राधा वल्लभ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Haryana News: सीएम नायब सैनी ने वृंदावन में श्री राधा वल्लभ मंदिर में की पूजा-अर्चना

डेली संवाद, हरियाणा/वृंदावन। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित प्रसिद्ध श्री राधा वल्लभ मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री श्री कृष्ण कृपा धाम पहुंचे, जहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सत्संग कार्यक्रम में भाग लिया और आवासीय परिसर के प्रथम तल के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक स्थलों का समाज में विशेष महत्व है और ऐसे आयोजन लोगों को सेवा, संस्कार और सद्भाव का संदेश देते हैं।