Friday, 24 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
NEET Paper Leak: जंतर-मंतर पर छात्रों पर कार्रवाई से भड़का जालंधर, छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
डेली संवाद, जालंधर।
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले (NEET Paper Leak Case) को लेकर दिल्ली में चल रहे छात्रों के आंदोलन के समर्थन में जालंधर में भी विभिन्न सामाजिक संगठनों और कॉलेज विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट नईम खान ने कहा कि यह प्रदर्शन दिल्ली में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में आयोजित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उनका कहना था कि इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पद से इस्तीफा देना चाहिए।