ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 12 May 2026

NEET UG 2026 Exam Cancelled: NEET UG का पेपर लीक, परीक्षा रद्द, CBI जांच करेगी, एग्जाम की नई डेट्स जल्द आएगी

NEET UG 2026 Exam Cancelled: NEET UG का पेपर लीक, परीक्षा रद्द, CBI जांच करेगी, एग्जाम की नई डेट्स जल्द आएगी
डेली संवाद, नई दिल्ली। NEET UG 2026 Exam Cancelled: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 3 मई को हुई NEET 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। परीक्षा की नई डेट्स जल्‍द जारी की जाएंगी। NTA ने कहा है कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा रद्द की गई है। मेडिकल के स्नातक कोर्सों में दाखिले से जुड़ी परीक्षा नीट-यूजी (नेशनल एलिजविलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- अंडर ग्रेजुएट) में गड़बड़ी व कथित पेपर लीक मामले के तूल पकड़ते देख नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी परीक्षा 2026 को रद कर दिया है।

CBI करेगी जांच

इसके साथ ही पेपर लीक की जांच को CBI को सौंप दिया गया है। नीट (NEET) का पेपर देने वाले लाखों छात्रों को बड़ा धक्का लगा है। फिलहाल अभी तक नई ताऱीखों के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

NTA ने किया ट्वीट

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि 10 मई 2026 की प्रेस विज्ञप्ति के क्रम में, नीट (यूजी) 2026 के संबंध में लिए गए निम्नलिखित निर्णयों के बारे में उम्मीदवारों, अभिभावकों और आम जनता को सूचित कर रहे हैं। एनटीए ने 8 मई 2026 को विचाराधीन मामलों को संदर्भित किया था। इसके बाद अब परीक्षा को रद कर दिया गया है।