Sunday, 10 August 2025
एजुकेशन
NEET UG Counselling: कल जारी होगा नीट यूजी राउंड-1 काउंसलिंग का रिजल्ट, कैसे कर सकते हैं चेक, यहां पढ़ें
डेली संवाद, नई दिल्ली।
NEET UG Counselling: देश में मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से कल यानी 11 अगस्त को नीट यूजी (NEET UG) राउंड-1 का काउंसलिंग रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने राउंड-1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, अब वे छात्र कल काउंसलिंग लिस्ट में अपने नाम के साथ-साथ आंवटित कॉलेज का नाम भी देख सकते हैं।
NEET UG Result 2025[/caption]
उम्मीदवार एससीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर निर्धारित क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने नाम की जांच कर सकते हैं। आईए जानते हैं कि कैसे आप वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
NEET UG 2025[/caption]
कल जारी होगा रिजल्ट
आपको बता दें, पहले नीट यूजी 2025 (NEET UG) राउंड-1 का काउंसलिंग रिजल्ट कल 09 अगस्त, 2025 को आना तय था। लेकिन एमसीसी की ओर से काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव किया गया, जिसके तहत अब नीट यूजी 2025 काउंसलिंग का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर कल जारी कर दिया जाएगा। [caption id="attachment_74647" align="aligncenter" width="1200"]
NEET UG Result 2025[/caption]
उम्मीदवार एससीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर निर्धारित क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने नाम की जांच कर सकते हैं। आईए जानते हैं कि कैसे आप वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा कल आधिकारिक रूप से राउंड-1 काउंसलिंग का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज “NEET UG Counselling Round 1 Result 2025” लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- नीट रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करके अकाउंट को लॉगिन करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
- अंत में रिजल्ट देखने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
NEET UG 2025[/caption]
