Friday, 15 May 2026
देश
NEET UG Re-Exam Date 2026: नीट यूजी एक्जाम की नई तारीख का ऐलान, इस दिन होगा पेपर, पढ़ें पूरी जानकारी
डेली संवाद, नई दिल्ली।
NEET UG Re-Exam Date 2026: देशभर के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा को लेकर नई आधिकारिक तिथि घोषित कर दी है। पहले 03 मई को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा को रद कर दिया गया था, जिसके बाद करीब 23 लाख से अधिक छात्रों के मन में यह सवाल था कि परीक्षा दोबारा कब आयोजित की जाएगी। अब एनटीए ने इस पर स्थिति साफ कर दी है।
एनटीए (NTA) की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, NEET UG Re-Exam का आयोजन 21 जून को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराया जाएगा। परीक्षा रद होने के बाद से छात्र लगातार नई परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद छात्रों को तैयारी में तेजी लाने की सलाह दी गई है।