ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 28 June 2026

NEET UG Re-Exam: नीट री-एग्जाम रिजल्ट से पहले बड़ी अपडेट, छात्रों के पास आज तक का समय

NEET UG Re-Exam: नीट री-एग्जाम रिजल्ट से पहले बड़ी अपडेट, छात्रों के पास आज तक का समय
डेली संवाद, लुधियाना। NEET UG Re-Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के परिणाम से पहले लाखों विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 21 जून को आयोजित री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है, जिसमें फिजिक्स के एक प्रश्न को ‘ड्रॉप’ कर दिया गया है।

4 बोनस अंक दिए जाएंगे

इस फैसले के बाद परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को उस प्रश्न के बदले पूरे 4 बोनस अंक दिए जाएंगे। खास बात यह है कि इन अंकों का लाभ सभी उम्मीदवारों को मिलेगा, चाहे उन्होंने उस प्रश्न का उत्तर दिया हो या नहीं। इसके अलावा फिजिक्स के एक अन्य प्रश्न में दो विकल्पों को सही माना गया है। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जिन विद्यार्थियों ने इन दोनों में से किसी भी एक विकल्प का चयन किया है, उन्हें भी पूरे 4 अंक प्रदान किए जाएंगे। इस निर्णय से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के स्कोर में सुधार होने की संभावना है। चूंकि री-एग्जाम देशभर में एक ही शिफ्ट में आयोजित किया गया था, इसलिए यह लाभ सभी अभ्यर्थियों पर समान रूप से लागू होगा।

[caption id="attachment_15474" align="aligncenter" width="1200"] NEET-UG-2026 NEET-UG-2026[/caption]

28 जून तक करें आंसर-की चैलेंज

जानकारी के अनुसार, इलैक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स और वर्नियर कैलिपर्स से जुड़े प्रश्नों पर विशेषज्ञों और विद्यार्थियों की ओर से आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इसके बाद एनटीए ने प्रोविजनल आंसर-की में आवश्यक संशोधन किया। हालांकि, विशेषज्ञों ने इस बात पर भी सवाल उठाए हैं कि उच्च स्तर की तैयारी के बावजूद री-एग्जाम के प्रश्नपत्र में ऐसी त्रुटियां कैसे रह गईं। उनका मानना है कि प्रश्नपत्र तैयार करने और उसकी समीक्षा प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाए जाने की आवश्यकता है।

एनटीए ने विद्यार्थियों को 28 जून तक प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया है। प्रत्येक प्रश्न को चुनौती देने के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यदि किसी अभ्यर्थी की आपत्ति सही पाई जाती है तो जमा की गई राशि वापस कर दी जाएगी। अब सभी की नजर फाइनल आंसर-की और इसके बाद जारी होने वाले नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के परिणाम पर टिकी हुई है, जिससे अभ्यर्थियों की अंतिम रैंक और प्रवेश की स्थिति स्पष्ट होगी।