Thursday, 04 September 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Nepal Ban Social Media: फेसबुक, X समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध, YouTube और WhatsApp भी बैन
डेली संवाद, काठमांडू।
Nepal Ban Social Media: Social Media banned in Nepal News- भारत के पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) में फेसबुक (Facebook), वॉट्सऐप (WhatsApp) और एक्स (X) समेत 26 सोशल मीडिया साइट्स पर बैन लगाने का फैसला किया गया है। नेपाल की सरकार ने टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, नेपाल
(Nepal)
ने सभी सोशल मीडिया कंपनियों को रजिस्टर करने के लिए अल्टीमेटम दिया था। इसके बावजूद कंपनियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। डेडलाइन पूरी होने के बाद सरकार ने इन्हें बैन करने का फैसला किया है।
[caption id="attachment_82574" align="aligncenter" width="1200"]
TikTok[/caption]
TikTok[/caption]
टिकटॉक ने किया था रजिस्टर
गुरुवार को हुई बैठक में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग, मंत्रालय के अधिकारियों, नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण के प्रतिनिधियों, दूरसंचार ऑपरेटरों और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं ने भाग लिया। इस बैठक में यह निर्णय लिया कि सभी अपंजीकृत प्लेटफॉर्म्स पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।यह भी पढ़ें: जीएसटी रेट में बदलाव से आपको क्या होगा फायदा? यहां पढ़ें GST की नई रेट लिस्ट
अभी नेपाल में वाइबर, टिकटॉक, वीटॉक और निंबज़ जैसे प्लेटफॉर्म पंजीकृत हैं, जबकि टेलीग्राम और ग्लोबल डायरी का मामला प्रोसेस में हैं। फेसबुक, ट्विटर (एक्स) और वॉट्सऐप जैसे व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले प्लेटफॉर्म ने अभी तक पंजीकरण शुरू नहीं किया है। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध पूरे देश में लागू होगा।