Sunday, 05 October 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Nepal Flood: नेपाल में भारी बारिश से तबाही, लैंडस्लाइड से 51 लोगों की मौत, कई लापता, 17 जिलों में रेड अलर्ट
डेली संवाद, काठमांडू।
Nepal Flood: नेपाल में तख्तापलट के बाद अब भारी तबाही मच गई है। यह तबाही प्रकृति ने शुरू की।
नेपाल (Nepal)
में भी भारी बारिश हो रही है। शुक्रवार से हो रही भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड और बाढ़ से दो दिन में कम से कम 51 लोगों की जान गई, जबकि 9 लापता हैं।
[caption id="attachment_88115" align="aligncenter" width="1200"]
Nepal Flood[/caption]
Nepal Flood[/caption]
Nepal Flood[/caption]
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
भारी बारिश का कहर के बाद 17 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कई फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है। दरअसल, रविवार सुबह तक सूर्योदय नगर पालिका में भूस्खलन में कम से कम 5 लोग, मंगसेबुंग नगर पालिका में 3 और इलम नगर पालिका में 6 लोगों की मौत की खबर है। इस आपदा के बाद प्रशासन राहत के कामों में लग गया है। वहीं, एसएसपी पोखरेल ने समाचार एजेंसी एएनआई से फोन पर बातचीत में कहा कि इस आपदा में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। वर्तमान में नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक हमारे पास केवल नुकसान और क्षति का प्रारंभिक विवरण है।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
प्रभावित इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों के तीनों स्तरों (जिसमें नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस शामिल है) को तैनात किया गया है। भारी बारिश और आगे भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस बीच नदियां उफान पर हैं। काठमांडू घाटी के बाढ़ के मैदानों से निवासियों को निकालने के लिए उन्हें तैनात किया गया है।नदियों के किनारे तलाशी अभियान जारी
सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार को घाटी से होकर गुजरने वाली सभी प्रमुख नदियों के किनारे बसी बस्तियों में तलाशी अभियान चलाया। एजेंसियों ने घर-घर में जाकर तलाशी ली, निवासियों को बाहर निकलने में मदद की और उनके सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद की। [caption id="attachment_88114" align="aligncenter" width="1200"]
Nepal Flood[/caption]