Wednesday, 19 November 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर सेंट्रल में ऐतिहासिक बदलाव: सूर्या एन्क्लेव–महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू के लिए विकास का नया अध्याय शुरू
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News:
जालंधर (
Jalandhar
) सेंट्रल क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब वर्षों से अधर में लटके सूर्या एन्क्लेव और महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू को औपचारिक रूप से नगर निगम जालंधर को सौंपने का बड़ा निर्णय लिया गया। इस फैसले ने जहां इन क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए नए दरवाज़े खोले, वहीं लंबे समय से इंतज़ार कर रहे निवासियों को भी राहत और उम्मीद की एक बड़ी किरण मिली है।
Nitin Kohli Jalandhar AAP Leader[/caption]
छह प्रमुख रेज़िडेंट सोसाइटीज़ ने व्यक्त किया आभार
निर्णय के बाद क्षेत्र की छह प्रमुख सोसाइटीज़ ने नितिन कोहली (Nitin Kohli) के प्रति सामूहिक आभार जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके दृढ़ संकल्प, लगातार की गई फ़ॉलो-अप और विकास के प्रति समर्पण का परिणाम है।सूर्या एन्क्लेव वेलफेयर सोसाइटी की प्रतिक्रिया
सूर्या एन्क्लेव वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव धमीजा ने कहा कि नितिन कोहली ने एक जटिल और वर्षों से लंबित मामले को जिस गंभीरता और निरंतरता से आगे बढ़ाया, वह उनके मजबूत नेतृत्व की मिसाल है। उन्होंने इसे पूरे क्षेत्र के लिए “राहत के साथ विकास की नई दिशा” बताया और कहा कि अब निगम के अधीन आने से क्षेत्र में सड़कें, सीवरेज, लाइटें समेत सभी विकास कार्य गति पकड़ सकेंगे।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
शौर्या ग्रीन रेज़िडेंट वेलफेयर सोसाइटी का विशेष संदेश
शौर्या ग्रीन रेज़िडेंट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष परमवीर सिंह पठानिया ने कहा कि नितिन कोहली ने सूर्या एन्क्लेव सहित पूरे क्षेत्र की समस्याओं को जिस गहरी समझ और प्रतिबद्धता के साथ शासन तक पहुँचाया, वही इस फैसले की असली वजह है। महासचिव राकेश बहल ने कहा कि कोहली की कार्यशैली जनता की ज़मीनी समस्याओं को समझकर उन्हें सही मंच तक ले जाने और समाधान सुनिश्चित करने पर आधारित है। यही नेतृत्व आज दीर्घकालिक विकास की नींव रख रहा है। [caption id="attachment_88512" align="alignnone" width="1200"]
Nitin Kohli Jalandhar AAP Leader[/caption]