Thursday, 13 November 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
New Feature: WhatsApp पर आया कमाल का फीचर, लंबे मैसेज से मिलेगा छुटकारा, जाने
डेली संवाद, नई दिल्ली।
New Feature: WhatsApp ने बुधवार को एक नया फीचर रोलआउट कर दिया है, जो AI की मदद से काम करता है और यूजर्स को सभी बिना पढ़े मैसेज को समराइज करके दिखाता है। ऐसे में अगर कोई जरूरी मैसेज है तो वह आपको नजरों से छूट नहीं पाएगा और लंबे मैसेज पढ़ने से भी छुटकारा मिलेगा।
WhatsApp Message Summaries फीचर
WhatsApp Message Summaries फीचर को कुछ महीने पहले प्लेटफॉर्म पर पेश किया गया था। चैट में लंबी बातचीत को जल्दी से पूरा पढ़ने का एक तरीका है। ये फीचर Meta AI का इस्तेमाल करता है और आपके आखिरी चैट ओपन करने के बाद आए मैसेजेस का समरी जेनरेट करता है। WhatsApp का कहना है कि भले ही मैसेजेस एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) से सुरक्षित हों, लेकिन उन्हें प्रोसेसिंग के लिए सुरक्षित सर्वर्स पर भेजा जाता है। फिलहाल ये फीचर चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध है।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
कंपनी के मुताबिक, WhatsApp Message Summaries डिफॉल्ट रूप से डिसेबल रहती हैं। यूजर्स को इन्हें इनेबल करने के लिए Meta की नई Private Processing Technology को ऑन करना होगा। ये फीचर AI पर बेस्ड है और चैट में अनरीड मैसेजेस का शॉर्ट वर्जन लाने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है।
iOS और Android पर कैसे इस्तेमाल करें?
- अगर आप WhatsApp Message Summaries का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ये सुनिश्चित करें कि Private Processing फीचर ऑन हो।
- अपने iPhone या Android स्मार्टफोन पर WhatsApp लॉन्च करें।
- किसी 1:1 चैट या ऐसे ग्रुप चैट को खोलें जिसमें कई अनरीड मैसेज हों।
- उस डिवाइडर पर टैप करें जो आपको {नंबर} अनरीड मैसेजेस दिखाता है।
- उसी चैट विंडो के अंदर अपने अनरीड मैसेजेस का समरी पढ़ें।
WhatsApp में Private Processing को कैसे ऑन या ऑफ करें?
- अपने iPhone या Android स्मार्टफोन पर WhatsApp खोलें।
- Settings मेन्यू में जाएं और Chats > Private Processing पर टैप करें। ध्यान दें, ये फीचर हर रीजन में उपलब्ध नहीं हो सकता।
- Private Processing फीचर के टॉगल को ऑन या ऑफ करें ताकि आप AI-पावर्ड फंक्शनैलिटी को इनेबल या डिसेबल कर सकें।