ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 15 July 2025

Petrol-Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

Petrol-Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में आए बदलाव का असर मंगलवार सुबह देश के खुदरा बाजार पर भी दिखा। आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने तेल के खुदरा रेट भी जारी कर दिए हैं।

कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं दिख रहा

इसमें नोएडा जैसे शहर में तेल सस्‍ता हुआ तो बिहार की राजधानी पटना में महंगा हो गया है। हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 18 पैसे सस्‍ता होकर 94.75 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 19 पैसे गिरा और 87.78 रुपये लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 19 पैसे बढ़त के साथ 94.64 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 21 पैसे चढ़कर 87.41 रुपये लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 28 पैसे बढ़त के साथ 105.43 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 27 पैसे चढ़कर 91.69 रुपये लीटर बिक रहा है। कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतें थोड़ी नीचे आई हैं। ब्रेंट क्रूड का भाव 69.01 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर