Saturday, 21 March 2026
देश
Nihang Attack: निहंग सिखों की टोल कर्मचारियों पर तलवार और डंडों से हमला, CCTV में कैद हुई घटना
डेली संवाद, सिवनी।
Nihang Attack: सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर स्थित मड़ई टोल प्लाजा पर शुक्रवार दोपहर को निहंग सिखों ने टोल कर्मचारियों पर हमला कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज देर रात सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से आरोपियों के द्वारा हिंसक कार्रवाई की तस्वीरें देखी जा सकती हैं।
Toll Plaza[/caption]
टोलकर्मियों को दौड़ा-दौड़कर पीटा
जानकारी के अनुसार, तीन वाहनों (PB 01 F 8387 टेम्पो ट्रैवलर, PB 09 AR 4181 और PB 09 AP 5266) में सवार लोग बिना टोल का भुगतान किए बूम बैरियर तोड़कर निकलने की कोशिश कर रहे थे। टोल कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
शिफ्ट इंचार्ज मुनेश सिंह बघेल पर आरोपियों ने तलवार की मूठ, बेसबॉल डंडों, घूंसे और लातों से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय अन्य कर्मचारी भी टोल प्लाजा पर मौजूद थे। हमले के बाद आरोपी मुनेश सिंह का मोबाइल फोन छीनकर सिवनी ( Seoni ) की ओर भाग गए। पूरी घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा रही है। [caption id="attachment_21644" align="aligncenter" width="800"]
Toll Plaza[/caption]