Thursday, 12 March 2026
जालंधर
Jalandhar News: गुलदस्ते की जगह किताबों से बधाई, नितिन कोहली और OSD राजबीर सिंह घुमन ने गगनदीप सिंह अहलूवालिया को सम्मानित किया
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के चेयरमैन की ज़िम्मेदारी संभालने पर गगनदीप सिंह अहलूवालिया (काकू) को बड़े नेताओं ने सम्मानित किया। इस मौके पर जालंधर (
Jalandhar
) सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली, OSD मुख्यमंत्री पंजाब राजबीर सिंह घुमन, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और जालंधर के मेयर विनीत धीर मौजूद थे।
एक अनोखी पहल करते हुए, नितिन कोहली और OSD राजबीर सिंह घुमन ने गगनदीप सिंह अहलूवालिया को फूलों की जगह किताबें और कॉपियां देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किताबें समाज में ज्ञान और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सबसे अच्छा तोहफ़ा हैं और यह नई पीढ़ी को पढ़ने-लिखने के लिए मोटिवेट करेंगी।