Sunday, 10 August 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में नितिन कोहली ने रचा इतिहास, 5 हजार से अधिक बहनों के रक्षा-सूत्र बने 'कोहली'
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जालंधर (
Jalandhar
) सेंट्रल हलके की धरती एक ऐतिहासिक क्षण की गवाह बनी, जब जालंधर सैंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने पांच हज़ार से अधिक बहनों के साथ स्नेह और विश्वास का अटूट बंधन बांधा।
[caption id="attachment_81238" align="aligncenter" width="1200"]
Nitin Kohli created history in Jalandhar[/caption]
Nitin Kohli Jalandhar AAP[/caption]
Nitin Kohli created history in Jalandhar[/caption]
कोहली की कलाई पर 5 हजार से अधिक बहनों का विश्वास
आदर्श नगर के गीता मंदिर और ढिल्लों पैलेस (रामामंडी) में आयोजित हुए ये भव्य कार्यक्रम केवल एक पारंपरिक उत्सव तक सीमित नहीं रहे, बल्कि "बहनों की आन, कोहली की शान" के गगनभेदी नारों के बीच महिला सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति नितिन कोहली की अडिग प्रतिबद्धता का एक शक्तिशाली प्रदर्शन बन गए।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
दोनों कार्यक्रम स्थलों पर सुबह से ही बहनों का उत्साह चरम पर था। यह केवल राखी बंधवाने का अवसर नहीं, बल्कि अपने नेता और भाई पर विश्वास जताने का एक जनसैलाब था। बहनों ने जब नितिन कोहली की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधा, तो यह केवल एक धागा नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा और सम्मान के वादे पर लगाई गई मुहर थी। बदले में, नितिन कोहली ने हर बहन को यह वचन दिया कि उनकी आन, बान और शान की रक्षा करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।मैं आपका नेता नहीं, भाई हूँ- कोहली का भावुक संकल्प
इस अवसर पर नितिन कोहली ने एक सच्चे जनसेवक की भावना को प्रकट करते हुए कहा, “यह राखी का धागा कोई साधारण परंपरा नहीं, यह आप बहनों का मुझ पर अटूट विश्वास है और मेरी ज़िम्मेदारी का प्रतीक है। मैं आज हज़ारों बहनों को साक्षी मानकर यह भरोसा दिलाता हूँ कि मैं आपके भाई के रूप में हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा रहूँगा।” उन्होंने इस पहल को राजनीति से परे, पंजाब सरकार की महिला सशक्तिकरण की नीति का ज़मीनी प्रतिबिंब बताया और मातृशक्ति के सम्मान को सर्वोच्च स्थान देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। [caption id="attachment_77404" align="aligncenter" width="1200"]
Nitin Kohli Jalandhar AAP[/caption]