Thursday, 06 November 2025
पंजाब
Jalandhar News: नितिन कोहली ने नकोदर चौक से फुटबॉल चौक तक सड़क और विकास कार्य का रात 12 बजे किया निरीक्षण
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News:
आम आदमी पार्टी (
AAP
) जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने कल रात 12 बजे नकोदर चौक से फुटबॉल चौक तक सड़क और विकास कार्य का व्यक्तिगत निरीक्षण किया। यह रात्री निरीक्षण उनके जनता के प्रति समर्पण और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण का स्पष्ट संकेत है।
Nitin Kohli[/caption]
खुद निगरानी रखकर सुनिश्चित करते
नितिन कोहली (Nitin Kohli) दिनभर लगातार सक्रिय रहते हैं और शहर की सड़कों और बुनियादी सुविधाओं के काम की गुणवत्ता और समय पर पूरा होने के लिए अधिकतम समय देते हैं। उनका यह रात्री निरीक्षण यह दिखाता है कि वह केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वास्तविक कार्य में खुद निगरानी रखकर सुनिश्चित करते हैं कि हर परियोजना जनता के लिए प्रभावी और उपयोगी हो।जनता को बेहतर यातायात मिल सके
उनकी इस निगरानी के पीछे स्पष्ट उद्देश्य और दृढ़ संकल्प है। उनका मानना है कि शहर का विकास केवल योजनाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे का समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा होना जरूरी है। यही कारण है कि वह व्यक्तिगत निरीक्षण करते हैं, ताकि जनता को बेहतर यातायात और सुविधा मिल सके। [caption id="attachment_91548" align="alignnone" width="1200"]
Nitin Kohli[/caption]