ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 14 April 2026

Bihar: नितीश कुमार आज देंगे CM पद से इस्तीफा, बेटा निशांत बन सकता है Dy CM, बिहार को कल मिलेगा नया मुख्यमंत्री

Bihar: नितीश कुमार आज देंगे CM पद से इस्तीफा, बेटा निशांत बन सकता है Dy CM, बिहार को कल मिलेगा नया मुख्यमंत्री

डेली संवाद, नई दिल्ली/पटना। Bihar Politics: बिहार की राजनीति में आज, मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लंबे समय से मुख्यमंत्री पद संभाल रहे नितीश कुमार (Nitish Kumar) आज अपने पद से इस्तीफा देंगे। जानकारी के अनुसार, वे अब राज्यसभा सांसद बन चुके हैं और इसी के चलते राज्य में नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा (Sanjay Jha), केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह (Lalan Singh), मंत्री विजय चौधरी और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर नितीश कुमार (Nitish Kumar) से मुलाकात कर चुके हैं। इससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है।

कैबिनेट की अंतिम बैठक

आज सुबह 11 बजे नितीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में कैबिनेट की अंतिम बैठक होगी। यह बैठक मौजूदा सरकार के कार्यकाल की आखिरी औपचारिकता मानी जा रही है। इसके बाद जेडीयू और भाजपा विधायक दल की अलग-अलग बैठकें होंगी, जिनमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

दोपहर 2 बजे जेडीयू की अहम बैठक एक अणे मार्ग स्थित आवास पर होगी, जिसमें सभी विधायक शामिल होंगे। इस बैठक में पार्टी अपने विधायक दल का नेता चुनेगी, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। इसके साथ ही एनडीए के अन्य घटक दल भाजपा, हम, आरएलजेपी और आरएलएम भी अपने-अपने स्तर पर बैठक कर रणनीति तय करेंगे।

[caption id="attachment_104369" align="aligncenter" width="1200"] Amit Shah and Nitish Kumar Amit Shah and Nitish Kumar[/caption]

आज देंगे इस्तीफा

दोपहर 3 बजे नितीश कुमार (Nitish Kumar) राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हुसैन (Syed Ata Hasnain) को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके साथ ही मौजूदा सरकार औपचारिक रूप से समाप्त हो जाएगी।

इसके बाद शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनकी मौजूदगी में ही नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।

निशांत होंगे डिप्टी सीएम

सूत्रों के अनुसार, 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे राजभवन में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। नितीश कुमार का बेटा निशांत कुमार राज्य का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इस पूरे घटनाक्रम ने बिहार की राजनीति को एक बार फिर गर्मा दिया है और अब सभी की नजरें नए मुख्यमंत्री के चेहरे पर टिकी हैं।