Wednesday, 02 July 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
UK Work Visa: अब यूके का वीजा पाना होगा मुश्किल, नियमों में हुआ बड़ा बदलाव; भारतीयों पर पड़ेगा असर
डेली संवाद, यूके। UK Work Visa:
अगर आप यूके (
UK
) जाने के बारे में सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल अब आपको यूके का वीजा मिलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
वीजा मिलना होगा मुश्किल
मिली जानकारी के मुताबिक अब आपको यूके (UK) का वीजा (Visa) मिलना मुश्किल हो सकता है। दरअसल सरकार ने कड़े वीजा मानदंडों वाला विधेयक संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कामन्स में पेश किया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम बता दे कि भारत से भारी मात्रा में लोग यूके में पढ़ाई (Study In UK) और काम करने के लिए जाते है वहीं ये विधेयक उन लोगों के लिए एक झटका साबित हो सकता है। नए नियम मई में 'आव्रजन श्वेत पत्र' में प्रस्तावित किए गए थे। संसद की मंजूरी के बाद ये परिवर्तन 22 जुलाई से प्रभावी हो जाएंगे।काफी भारतीय होंगे प्रभावित
इस विधेयक का उद्देश्य कम वेतन वाली नौकरियों के लिए वीजा पर लगाम लगाकर स्नातक स्तर या उससे अधिक योग्यता वाले कर्मचारियों को आकर्षित करना है। इस कानून से भारतीय भी काफी प्रभावित होंगे।