ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 06 June 2026

Punjab News: पंजाब में लापता ऑस्ट्रेलियाई नागरिक के मामले में बड़ी अपडेट, भाई ने की हत्या

पंजाब में लापता ऑस्ट्रेलियाई नागरिक के मामले में बड़ी अपडेट
पंजाब में लापता ऑस्ट्रेलियाई नागरिक के मामले में बड़ी अपडेट
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) के जिला अमृतसर (Amritsar) से लापता हुए ऑस्ट्रेलियाई नागरिक और प्रवासी भारतीय (NRI) के लापता होने का मामला सुलझा लिया है। लापता अनिवासी सुनील शर्मा की हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक और प्रवासी भारतीय (NRI) सुनील शर्मा की हत्या कर दी गई है। इस मामले में मृतक सुनील शर्मा के भाई सनी शर्मा को ही मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है।

22 मई से थे लापता

बता दे कि सुनील शर्मा कुछ समय के लिए पंजाब आए थे और 22 मई से लापता थे। वहीं अब अमृतसर पुलिस ने लापता ऑस्ट्रेलियाई नागरिक सुनील शर्मा के मामले में बड़ा दावा किया है। पुलिस का कहना है कि सुनील शर्मा की हत्या कर दी गई है। [caption id="attachment_20127" align="aligncenter" width="1200"] मृतक सुनील शर्मा मृतक सुनील शर्मा[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

यह घटना एनआरआई सुनील शर्मा के भाई द्वारा अंजाम दी गई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सनी शर्मा पहले से ही हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित था। घटना के बाद से वह और उसके कुछ परिजन फरार थे, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।