Tuesday, 07 July 2026
पंजाब
Punjab News: श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व, मान सरकार 13 हजार से अधिक गांवों में दिखा रही है डॉक्यूमेंट्री फिल्म
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार, श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में उनके जीवन और शिक्षाओं को मोबाइल एलईडी वैनों के माध्यम से प्रत्येक गांव तक पहुंचा रही है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दी।
डिजिटल प्रणाली आधारित इस आयोजन का विवरण साझा करते हुए तरुनप्रीत सिंह सौंद (Tarunpreet Singh Sond) ने बताया कि श्री गुरु रविदास जी के प्रेम, भक्ति और समानता के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए वाहनों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर 13 हजार से अधिक गांवों में 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जा रही है।