ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 10 July 2025

Punjab News: पंजाब में छापेमारी, 9 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार

डेली संवाद, लुधियाना/संगरूर/ओडिशा। Punjab News: Odisha Crime Branch Raids Punjab - पंजाब से दो शातिर ठग गिरफ्तार किए गए हैं। एक ठग लुधियाना (Ludhiana) तो दूसरा ठग संगरूर (Sangrur) से काबू किया गया है। लुधियाना और संगरूर में ओडिशा पुलिस ने छापा मारकर इन दोनों शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने 9.05 करोड़ रुपए की ठगी की थी।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

जानकारी के मुताबिक ओडिशा पुलिस (Odisha Police) की क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन ट्रेडिंग (Online Trading) के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को पंजाब (Punjab) से काबू किया है। ये दोनों ओडिशा के दो लोगों से कुल 9.05 करोड़ रुपए की ठगी के आरोप में शामिल थे। दोनों गिरफ्तारियां अलग-अलग मामलों में की गई हैं और आरोपी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) और ओवर द काउंटर (ओटीसी) ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ठगी कर रहे थे। [caption id="attachment_77588" align="aligncenter" width="1200"] Fraud in Punjab Fraud in Punjab[/caption]

एसे किया ठगी

ओडिशा पुलिस के मुताबिक एक आरोपी को संगरूर से गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे को लुधियाना से पकड़ा है। जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को स्थानीय कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेकर ओडिशा रवाना हो गई है। जहां दोनों का रिमांड हासिल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच का नेतृत्व इंस्पेक्टर नमिता कुमारी साहू ने किया, जिन्होंने डिजिटल फोरेंसिक विश्लेषण और ट्रांजैक्शन ट्रेसिंग के जरिए पूरे रैकेट का खुलासा किया।

पहला मामले में संगरूर से गिरफ्तारी

पहले मामले में एक शिकायतकर्ता ने ओडिशा पुलिस को बताया कि उसे अज्ञात साइबर अपराधियों के फोन कॉल आए। जिन्होंने उसे कथित तौर पर मुनाफेदार आईपीओ और ओटीसी निवेश योजनाओं में पैसा लगाने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने हाई रिटर्न का लालच देकर कई ट्रांजैक्शन में 7.5 करोड़ तक की रकम ट्रांसफर करवा ली। प्रारंभिक नुकसान होने के बावजूद जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो उससे और भुगतान मांगे गए और अंत में कोई धनराशि वापस नहीं की गई। [caption id="attachment_77589" align="aligncenter" width="1200"] Odisha Police Odisha Police[/caption]

अमृत पाल को गिरफ्तार किया

साइबर अपराध शाखा ने शिकायत पर मामला दर्ज कर गहन जांच की और ट्रांजैक्शन और डिजिटल साक्ष्य के आधार पर पंजाब के संगरूर निवासी अमृत पाल को गिरफ्तार किया। उसे संगरूर कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा लाया गया। इसके बाद जयपुर ओडिशा स्थित एसडीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराएं 318(4), 319(2), 336(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2), 3(5) और आईटी एक्ट 2000 की धारा 66-C और 66-D के तहत केस दर्ज किया गया। [caption id="attachment_74247" align="aligncenter" width="1200"] Arrested Arrested[/caption]

दूसरा मामले में लुधियाना से गिरफ्तारी

दूसरे मामले में लुधियाना निवासी प्रदीप सोनी को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर ओडिशा के एक अन्य व्यक्ति से 1.55 करोड़ की ठगी करने का आरोप है। आरोपी ने पहले केस जैसी ही रणनीति अपनाते हुए हाई रिटर्न का झांसा देकर निवेश करवाया। लुधियाना की JMFC (I) कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद उसे भुवनेश्वर लाया गया और SDJM कोर्ट में पेश किया गया। उस पर भी वही धाराएं लगाई गईं हैं जो पहले मामले में अमृत पाल पर लगाई गई थी।