Wednesday, 15 April 2026
एजुकेशन
IKGPTU News: आईकेजी पीटीयू में एक दिवसीय मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन
डेली संवाद, जालंधर।
IKGPTU News: आई.के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आईकेजी पीटीयू), मुख्य कैंपस, कपूरथला में 7 अप्रैल, 2026 को सेंटर फॉर एक्सटेंशन एंड आउटरीच एक्टिविटीज (सीईओए) द्वारा फोर्टिस हॉस्पिटल, जालंधर के सहयोग से एक दिवसीय मुफ्त मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर किया गया। इसका उद्देश्य बीमारियों की रोकथाम एवं स्वास्थ्य देखभाल व स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना था।
कैंप का उद्घाटन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर (कुलपति) प्रोफेसर (डॉ.) सुशील मित्तल ने किया। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इस तरह की सार्थक पहल के लिए सीईओए के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी को बीमारियों का समय पर इलाज कराने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. नवदीपक संधू, रजिस्ट्रार; प्रो. (डॉ.) बलकार सिंह, हेड, सीईओ; प्रो. (डॉ.) वाई. एस. बराड़, डीन एकेडमिक्स और प्रो. (डॉ.) सतवीर सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, के साथ-साथ यूनिवर्सिटी के विभिन्न डिपार्टमेंट के हेड, फैकल्टी एवं स्टाफ मेंबर बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
[caption id="attachment_107855" align="aligncenter" width="1200"]
IKGPTU organized One-Day Free Medical Health Check-up Camp[/caption]
IKGPTU organized One-Day Free Medical Health Check-up Camp[/caption]