Friday, 14 February 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Ongole Cow: ब्राज़ील में 41 करोड़ में बिकी भारत की ओंगोल नस्ल की गाय
डेली संवाद, ब्राजील। Ongole Cow: ब्राजील Brazil में भारत के आंध्र प्रदेश Andhra Pradesh की ओंगोल गाय 4.82 मिलियन डॉलर (लगभग 41 करोड़ रुपये) में बेची गई। इस गाय का नाम वियातिना-19 है। जिससे यह दुनिया की सबसे महंगी गाय बन गई।
इस बिक्री ने जापान की प्रसिद्ध वाग्यू नस्लों को भी पीछे छोड़ दिया। ओंगोल गाय मूल रूप से आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले की है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी इस गाय ने अपनी जगह बनाई है। आंध्र प्रदेश की ये गाय डेयरी बिजनेस के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है।

इसकी शारीरिक बनावट, गर्मी सहने की क्षमता और मांसपेशियों की संरचना इसे खास बनाती है। ओंगोल गाय की नियमित नीलामी होती रहती है। इससे पहले साल 2023 में ब्राजील के अरंडू में हुई एक नीलामी में वियाटिना-19 4.3 मिलियन डॉलर में बिकी थी।
पिछले साल इसकी कीमत लगभग 4.8 मिलियन डॉलर थी। हालांकि हैरानी वाली बात ये है कि भारत में यह नस्ल संघर्ष कर रही है, जबकि दूसरे देशों में इससे अच्छी कमाई की जा रही है। गाय के बेहतरीन जर्मप्लाज्म से ब्राजील जैसे देशों ने काफी मुनाफा कमाया है।