Friday, 20 June 2025
पंजाब
Operation Seal-15: पंजाब में नशा और शराब तस्करों पर नज़र रखने के लिए 93 एंट्री/एग्जिट प्वाइंट पर लगाऐ नाके
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Operation Seal-15: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में से नशे के ख़ात्मे के लिए शुरु की गई नशा विरोधी मुहिम ‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ के दरमियान पंजाब पुलिस (
Punjab Police
) द्वारा आज एक विशेष आपरेशन ‘‘ओपीऐस सील- 15’’ चलाया गया, जिस दौरान नशों और शराब की तस्करी पर नज़र रखने के उद्देश्य के साथ सरहदी राज्य पंजाब में दाखि़ल होने या यहाँ से बाहर जाने वाले सभी वाहनों की जांच की गई।
अधिक से अधिक कार्यबल जुटाने के निर्देश दिए
डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर सभी जिलों में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही समय चलाए गए इस आपरेशन के दौरान सरहदी जिलों के सभी ऐसऐसपीज़ को जिलों की रणनीतिक स्थानों पर सांझे नाके लगाने के साथ-साथ गज़टिड अधिकारियों/एसएचओज़ की निगरानी अधीन सीलिंग प्वाइंटों पर मज़बूत ‘नाके’ लगाने के लिए अधिक से अधिक कार्यबल जुटाने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम आपरेशन के विवरण सांझे करते हुये विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि इंस्पैक्टरों/ डीऐसपीज़ की निगरानी अधीन 900 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की तरफ से आपसी तालमेल से जिलों, जिनकी सीमा चार सरहदी राज्यों और यूटी चंडीगढ़ के साथ लगती है, के कम से कम 93 प्रवेश/ एग्जिट प्वाइंटों पर मज़बूत नाके लगाऐ गए। इन 10 अंतर-राज्यीय सरहदी जिलों में पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रूपनगर, एसएएस नगर, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य में दाखि़ल होने/ बाहर जाने वाले 3180 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 367 वाहनों के चालान काटने के साथ-साथ सात वाहनों को ज़ब्त किया गया।