ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 11 August 2025

Rahul Gandhi: वोट चोरी को लेकर दिल्ली में विपक्ष का मार्च, पुलिस ने राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया

डेली संवाद, नई दिल्ली। Rahul Gandhi: संसद से चुनाव आयोग (Election Commission) तक मार्च निकाल रहे कई सांसदों को आज पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इन नेताओं में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेता शामिल है।

चुनाव में वोट चोरी के आरोप

बता दे कि वोटर वेरिफिकेशन (Voter Verification) और चुनाव में वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष के 300 सांसदों ने सोमवार को संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला। इस दौरान राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ), प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद उन्हें पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन ले गई।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

प्रदर्शन के दौरान TMC सांसद मिताली बाग की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य सांसदों ने मदद की। इससे पहले दोनों सदनों में इस मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ। मार्च संसद के मकर द्वार से शुरू हुआ।

मार्च के लिए नहीं मांगी अनुमति- दिल्ली पुलिस

वहीं पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी गई है जिसके चलते पुलिस ने मार्च को परिवहन भवन के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान अखिलेश यादव ने बैरिकेडिंग फांदकर आगे बढ़ने की कोशिश की और कई सांसद जमीन पर बैठ गए।

पुलिस ने लिया हिरासत में

प्रियंका, डिंपल समेत कई सांसद 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे लगाते दिखे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे इन सांसदों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि वो (सरकार) बात नहीं कर सकते हैं। सच्चाई देश के सामने है। यह राजनीतिक नहीं संविधान की लड़ाई है इसलिए हमें साफ वोटर लिस्ट चाहिए।