Wednesday, 11 March 2026
एजुकेशन
DIPS News: डिप्स के पूर्व विद्यार्थियों की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धियां
डेली संवाद, जालंधर।
DIPS News: सीएओ रामनीक सिंह ने डिप्स के इन होनहार उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे डिप्स परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
डिप्स संस्थानों के पूर्व विद्यार्थी आज देश-विदेश में अपनी मेहनत, प्रतिभा और उत्कृष्ट शिक्षा के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए डिप्स के विद्यार्थियों ने न केवल अपने परिवार और संस्थान का नाम रोशन किया है, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने हैं।
इन सफल विद्यार्थियों में नवदीप कौर (आई.डी.बी.आई बैंक), महिमा चौधरी (क्रेडिट एनालिस्ट, कनाडा), संजना (फाइनेंशियल एडवाइज़र, कनाडा), सुखमनजोत (फिजियोथेरेपिस्ट), महकप्रीत कौर (रजिस्टर्ड नर्स, ऑस्ट्रेलिया), तानिया (अर्ली चाइल्डहुड एजुकेटर, कनाडा), खुशी शर्मा (नर्स, ऑस्ट्रेलिया), डॉ. राघव नय्यर, कोमलप्रीत कौर (ऑप्टोमेट्रिस्ट टेक्नीशियन, कनाडा), डॉ. आशीष, डॉ. गीतिका, डॉ. रवनीत, डॉ. विशाल, दमन सिंह (रियल एस्टेट कंसल्टेंट, न्यूज़ीलैंड), अजयपाल (टेक्नोलॉजी कंसल्टेंट, यूएसए), नितिश मिनास (कमर्शियल अकाउंट्स मैनेजर, कनाडा), अर्शदीप (अर्ली चाइल्डहुड एजुकेटर, कनाडा), रविंदर सिंह (सुपरवाइज़र, कनाडा), शिवांगी (अर्ली चाइल्डहुड टीचिंग, कनाडा) तथा सिमरन (असिस्टेंट डायरेक्टर, मल्टीनेशनल कंपनी, कनाडा) जैसे अनेक नाम शामिल हैं।