Tuesday, 12 August 2025
पंजाब
Punjab News: "सेफ पंजाब" पोर्टल की मदद से नशा विरोधी जंग में 5,000 से अधिक FIR दर्ज
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, जो 'युद्ध नशों विरुद्ध” कैबिनेट सब-कमेटी' के चेयरमैन भी हैं, ने आज यहां घोषणा की कि सेफ पंजाब पोर्टल की मदद से एक साल में 5,000 से अधिक प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने में अहम भूमिका निभाई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अगस्त 2024 में नशा तस्करों और नशा हॉटस्पॉट्स के बारे में जन-सूचनाएं और सुझाव एकत्र करने के लिए लॉन्च किए गए।
[caption id="attachment_71196" align="aligncenter" width="800"]
Punjab Finance, Planning, Excise, and Taxation Minister, Advocate Harpal Singh Cheema[/caption]
Arrested[/caption]
Punjab Finance, Planning, Excise, and Taxation Minister, Advocate Harpal Singh Cheema[/caption]
32 प्रतिशत की सराहनीय परिवर्तन दर हासिल की
इस व्हाट्सऐप चैटबॉट ने 32 प्रतिशत की सराहनीय परिवर्तन दर हासिल की है, यानी जनता से मिली जानकारी को ठोस पुलिस कार्रवाई में बदला गया है। पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ( Harpal Singh Cheema ) ने कहा कि व्हाट्सऐप चैटबॉट, जो 9779100200 पर उपलब्ध है, को मिल रहे भरपूर जन-समर्थन ने सेफ पंजाब पोर्टल को पुलिस-जन सहयोग के मामले में देश के सबसे प्रभावशाली पोर्टलों में शामिल कर दिया है।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
उन्होंने कहा कि यह पोर्टल गुप्त सूचना का एक महत्वपूर्ण स्रोत और "युद्ध नशों विरुद्ध " मुहिम में एक शक्तिशाली हथियार बन गया है, जिसे राज्य में नशा तस्करी के खिलाफ प्रयासों को और तेज करने के लिए 1 मार्च 2025 को आधिकारिक रूप से शुरू किया गया था। [caption id="attachment_74247" align="aligncenter" width="1200"]
Arrested[/caption]