Thursday, 08 January 2026
पंजाब
Punjab News: सरकारी स्कूलों की नुहार बदलने के लिए 17.44 करोड़ रुपये से अधिक फंड जारी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: विद्यार्थियों के लिए सीखने के माहौल को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 852 सरकारी स्कूलों में नवीनीकरण कार्यों के लिए 17.44 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है। इस कदम का उद्देश्य अकादमिक विकास के लिए विद्यार्थियों को रचनात्मक एवं उपयुक्त माहौल उपलब्ध करवाना है।
यह जानकारी साझा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (
Harjot Bains
) ने बताया कि विभाग ने पूरे राज्य में फंडों के समान वितरण को यकीनी बनाया है। अमृतसर को 1.58 करोड़ रुपये, बरनाला को 44.64 लाख रुपये, बठिंडा को 76.02 लाख, फरीदकोट को 50.31 लाख, फतेहगढ़ साहिब को 23.22 लाख, फाजिल्का को 1.13 करोड़ रुपये, फिरोजपुर को 40.41 लाख, गुरदासपुर को 1.18 करोड़ से अधिक, होशियारपुर को 97.44 लाख, जालंधर को 97.41 लाख, कपूरथला को 20.52 लाख, लुधियाना को 1.50 करोड़, मालेरकोटला को 15.75 लाख, मानसा को 61.11 लाख, मोगा को 32.74 लाख, मुक्तसर को 46.47 लाख, पठानकोट को 37.11 लाख रुपये, पटियाला को 1.50 करोड़ रुपये, रूपनगर को 78.14 लाख रुपये, एस.बी.एस. नगर को 25.29 लाख, संगरूर को 2.45 करोड़, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) को 42.87 लाख रुपये तथा तरन तारन को 59.49 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
[caption id="attachment_97815" align="aligncenter" width="1200"]
CM Bhagwant Mann[/caption]
CM Bhagwant Mann[/caption]