Sunday, 25 January 2026
पंजाब
Padma Shri: जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत श्री निरंजन दास जी समेत पंजाब-चंडीगढ़ के चार हस्तियों को पद्म श्री सम्मान, पढ़ें पूरी लिस्ट
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Padma Shri: गणतंत्र दिवस पर पंजाब (Punjab) के लिए खास होने वाला है यह साल। कर्तव्य पथ पर राज्य की झांकी से लेकर पद्म और राष्ट्रपति पदक तक, पंजाब की उपलब्धियां राष्ट्रीय मंच पर चमकेंगी। केंद्र सरकार की समिति ने इसके लिए पंजाब की झांकी का चयन कर लिया है।
वहीं, पंजाब के 18 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान तीन अधिकारियों विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक व 15 को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से सूची जारी कर दी गई है।
[caption id="attachment_81799" align="aligncenter" width="1200"]
Bhagwant Singh Mann CM Punjab[/caption]
Harmanpreet Kaur[/caption]
Inderjit Singh, former DIG of Punjab[/caption]
Chandigarh IG Pushpendra Kumar and Inspector Jasvir Singh[/caption]
Bhagwant Singh Mann CM Punjab[/caption]
CM मान होशियारपुर में तिरंगा फहराएंगे
इसके अलावा, इस बार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ( Bhagwant Mann ) होशियारपुर में और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया फाजिल्का में तिरंगा फहराएंगे। वहीं, पुलिसवालों के अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर (स्पोर्ट्स), संत निरंजन दास (अध्यात्म) और बलदेव सिंह (स्पोर्ट्स) को पद्म श्री से सम्मनित किया जाएगा।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
चंडीगढ़ में रहने वाले पंजाब के पूर्व डीआईजी इंदरजीत सिद्धू को भी पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व डीआईजी शहर में फैली गंदगी को उठाकर कूड़ेदान में गिराते थे। [caption id="attachment_54814" align="aligncenter" width="800"]
Harmanpreet Kaur[/caption]
महिला क्रिकेट टीम की कप्तान को पद्म श्री
भारत की मशहूर महिला क्रिकेटर और टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री देने का ऐलान किया गया है। इन्होंने वल्र्ड कप जीतने वाली टीम की अगुवाई की थी। वे पंजाब के मोगा जिले की रहने वाली हैं। हरमनप्रीत कौर को खेल के क्षेत्र में उनके बेहतरीन योगदान के लिए भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित के लिए चुना गया है। यह सम्मान उन्हें महिला क्रिकेट को नई पहचान देने, टीम को कई ऐतिहासिक जीत दिलाने और युवाओं के लिए प्रेरणा बनने के लिए दिया गया। उन्होंने वनडे, टी-20 और टेस्ट- तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। 2017 महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी नाबाद 171 रन की पारी भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे यादगार पारियों में से एक मानी जाती है। वे आक्रामक बल्लेबाजी और मजबूत नेतृत्व के लिए जानी जाती हैं। [caption id="attachment_100537" align="aligncenter" width="1200"]
Inderjit Singh, former DIG of Punjab[/caption]
पंजाब के पूर्व DIG को पद्म श्री पुरस्कार
88 साल के पंजाब के पूर्व डीआईजी इंद्रजीत सिंह सिद्धू को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें पद्म पुरस्कार 2026 के तहत सामाजिक कार्य के क्षेत्र में दिया जाएगा। वे पंजाब पुलिस के रिटायर्ड डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) हैं। वो 1964 बैच के IPS अधिकारी थे, जो 1996 में रिटायर हुए। वे चंडीगढ़ के सेक्टर 49 (IAS-IPS ऑफिसर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी) में रहते हैं। पिछले 10 से ज्यादा वर्षों से वे सैनिटेशन कार्ट उधार लेकर हर दिन सुबह 6 बजे सड़कें और नालियां साफ करते हैं। उन्हें सामाजिक कार्य करने और कई लोगों को प्रेरित करने के लिए पद्म श्री अवार्ड मिल रहा है। उनकी यह मेहनत कई बार सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई है।
संत निरंजन दास को धार्मिक कार्यों के लिए पद्म श्री
पंजाब के संत निरंजन दास जी को भी उनके धार्मिक कार्यों के लिए पद्म श्री मिलेगा। वो एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक नेता और धर्म गुरु हैं। वे डेरा सचखंड बल्लां (Dera Sachkhand Ballan) के प्रमुख संत हैं, जो सबसे बड़े रैदासी/रविदासिया धार्मिक समुदायों में से एक का नेतृत्व करता है। उनका जन्म 6 जनवरी 1942 को जालंधर (पंजाब) के रामदासपुर गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम साधु राम जी और माता का नाम रुक्मणी जी था।बचपन से ही वे धार्मिक जीवन से जुड़े थे और आठ वर्ष की उम्र से ही डेरा सचखंड में सेवा करने लगे। वहां उन्होंने कई संतों के साथ रहकर आध्यात्मिक सीख और सेवा की शिक्षा पाई। 1994 में उन्हें डेरा सचखंड बल्लां का प्रमुख (गद्दीनशीन) बनाया गया। तब से वे रैदासिया समुदाय के प्रमुख धार्मिक नेता हैं। वे धार्मिक कार्यक्रमों, मंदिरों और सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने भारत और विदेशों में कई धार्मिक व सामाजिक परियोजनाओं का नेतृत्व किया है। [caption id="attachment_100536" align="aligncenter" width="1200"]
Chandigarh IG Pushpendra Kumar and Inspector Jasvir Singh[/caption]