ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 24 November 2025

Pakistan Attack: सेना के ठिकाने के पास बड़ा आत्मघाती हमला, 3 जवानों की मौत और कई घायल

डेली संवाद, पाकिस्तान। Pakistan Attack: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फेडरल कांस्टेबुलरी (FC) के मुख्यालय पर बड़ा हमला हुआ है जिसमें 3 जवानों की मौत हो गई है और वहीं कई घायल हो गए है।

3 जवानों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ( Pakistan ) की फेडरल कांस्टेबुलरी (FC) के मुख्यालय पर आत्मघाती हमला हुआ है जिसमें 3 जवानों की मौत हो गई है और 7 घायल हुए है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। [caption id="attachment_93398" align="alignnone" width="1200"] Pakistan Attack Pakistan Attack[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इसके साथ ही तीन आंतकियों के मारे जाने की भी खबर आ रही है इसमें आत्मघाती करने वाला आंतकी भी शामिल है। राजधानी पुलिस अधिकारी डॉ मियां सईद अहमद ने बताया, ‘FC मुख्यालय पर हमला हुआ है। सुरक्षाकर्मी जवाब दे रहे हैं और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है।’

गोलीबारी की भी सुनी आवाज

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक हमला एक आत्मघाती हमलावर ने किया, जिसने मुख्यालय के गेट पर खुद को उड़ा लिया। धमाके के तुरंत बाद गोलीबारी की आवाज भी सुनी गई है। बता दे कि फेडरल कांस्टेबुलरी एक पैरामिलिटरी फोर्स है जो पुलिस और सेना के बीच काम करती है जिसका मुख्य काम आंतरिक सुरक्षा, दंगे और आतंकवाद से निपटना है।