Friday, 06 March 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, नाबालिग सहित छह आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: पंजाब में पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने छह आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (
Amritsar
) कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस बात की जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने ट्विटर पर दी है।
[caption id="attachment_73338" align="alignnone" width="1200"]
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]
छह आरोपी गिरफ्तार
इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए है इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। इनमें ग्लॉक 9mm, PX5 30 बोर, टॉरस 9mm, ग्रेटा 9mm (पाकिस्तान निर्मित) और एक 30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके साथ ही 34 जिंदा कारतूस और एक धारदार हथियार भी जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे। इनके जरिए हथियारों की खेप मंगवाकर अमृतसर और आसपास के इलाकों में सप्लाई की जा रही थी।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना मकबूलपुरा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि हथियारों की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जानी थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है।In a major breakthrough, #Amritsar Commissionerate Police dismantles a cross-border illegal arms module, arrests 5 accused & 1 juvenile, and recovers 5 sophisticated pistols (Glock 9mm, PX5 .30 Bore, Taurus 9mm, Gretta 9mm Made in Pakistan, and one .30 Bore), 34 live cartridges,… pic.twitter.com/cQF4EBbPPp
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) March 6, 2026