ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 07 February 2026

Pappu Yadav: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सांसद को किया गिरफ्तार, समर्थकों ने किया जबरदस्त हंगामा

डेली संवाद, नई दिल्ली/पटना। Pappu Yadav Arrest Warrant: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 31 साल पुराने मामले में बाहुबली सांसद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बिहार के पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) को पटना पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस की गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव (Pappu Yadav) की तबियत खराब हो गई। जिसके चलते पहले उन्हें IGIMS और फिर शनिवार सुबह PMCH ले जाया गया। सिर में दर्द और दिल की धड़कन तेज होने की शिकायत के कारण उन्हें स्ट्रेचर पर अस्पताल पहुंचाया गया। शनिवार को उनकी कोर्ट में पेशी किए जाने की संभावना है। [caption id="attachment_101713" align="aligncenter" width="1200"] pappu yadav Arrest pappu yadav Arrest[/caption]

आधी रात को घर पहुंची पुलिस

पटना पुलिस की टीम शुक्रवार रात करीब 12 बजे पप्पू यादव (Pappu Yadav) के मंदिरी स्थित आवास पर पहुंची। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले करीब तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस के पहुंचते ही पप्पू यादव (Pappu Yadav) अपने आवास के सबसे ऊपरी फ्लोर पर मौजूद थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल को देखकर वे कुछ देर के लिए भौचक रह गए। सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने डीआईयू के इंस्पेक्टर दीपक से सवाल किया कि इतनी रात में पुलिस क्यों आई है और क्या कोई विशेष घटना हो गई है। इसी दौरान पप्पू यादव, उनके करीबी प्रेमचंद और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक शुरू हो गई। [caption id="attachment_80464" align="aligncenter" width="1200"] court court[/caption]

कोर्ट का ऑर्डर है

पुलिस ने उन्हें कोर्ट के आदेश की जानकारी दी और बताया कि 1995 के एक मामले में विशेष अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है। पुलिस ने कहा, “चलिए सर, आपको चलना होगा। कोर्ट का ऑर्डर है।” इस पर पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि वे रात में कहीं नहीं जाएंगे और पुलिस से सुबह आने को कहा। पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने कहा, “मुझे पहले से पता था कि मैं जिस तरह के मुद्दे उठा रहा हूं, उसके कारण ऐसा होना ही था। आप जिसके कहने पर आए हैं, उसे बता दीजिए कि मैं रात में नहीं जाने वाला।” गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पप्पू यादव के समर्थक उनके आवास और आसपास के इलाकों में जुटने लगे। [caption id="attachment_101714" align="aligncenter" width="1200"] pappu yadav pappu yadav[/caption]

मंदिरी क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके को पूरी तरह घेर लिया और मंदिरी क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। गिरफ्तारी के लिए सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पांच डीएसपी, छह थानेदार और करीब 100 पुलिसकर्मी मौके पर तैनात किए गए थे। करीब तीन घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। इसी बीच गिरफ्तारी के दौरान पप्पू यादव (Pappu Yadav) की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। इससे उनके समर्थक और ज्यादा भड़क गए। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए कुछ देर बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया और पुलिस वाहन से लेकर चली गई। [caption id="attachment_101715" align="aligncenter" width="1200"] pappu yadav Arrest News pappu yadav Arrest News[/caption]

स्ट्रेचर पर PMCH रेफर किया

गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए IGIMS ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। पुलिस कस्टडी में रहते हुए शनिवार सुबह उनकी तबीयत फिर खराब होने की शिकायत सामने आई, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर PMCH रेफर किया गया। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें सिर में चोट के कारण दर्द और दिल की धड़कन तेज होने की समस्या है। गिरफ्तारी के दौरान पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने कहा, “मुझे नहीं पता मेरा क्या होगा।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। इस पूरे मामले पर पटना के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह 1995 का मामला है, जिसमें ट्रायल चल रहा है। [caption id="attachment_73663" align="aligncenter" width="1200"] Court Order Court Order[/caption]

अदालत से गिरफ्तारी वारंट

उन्होंने कहा, “कोर्ट ने सांसद को एक तय तारीख पर उपस्थित होने का आदेश दिया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। इसी कारण विशेष अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।” पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी पूरी तरह कोर्ट के आदेश के तहत की गई है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया था। फिलहाल पप्पू यादव (Pappu Yadav) पुलिस कस्टडी में हैं और शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया जा सकता है। इस गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीति में भी सरगर्मी तेज हो गई है और पप्पू यादव के समर्थकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और कोर्ट के आदेश का पालन करना पुलिस की जिम्मेदारी है।