Monday, 25 August 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Parineeti Chopra Pregnancy: जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले राघव चड्ढा और परिणीति, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया शेयर
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Parineeti Chopra Pregnancy: पंजाब के आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (
Raghav Chaddha
) और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी दी है।
गोल केक की तस्वीर शेयर की
उन्होंने लिखा है- “हमारा छोटा सा ब्रह्मांड... अपने रास्ते पर, अत्यंत धन्य।” इस पोस्ट के बाद से लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। दोनों की 2 साल पहले उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी हुई थी। कपल की शादी और तमाम फंक्शन्स को काफी प्राइवेट रखा गया था। कपल ने यह खुशखबरी आकर्षक तरीके से लोगों से शेयर की है।यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
उन्होंने एक गोल केक की तस्वीर शेयर की, जिस पर "1 + 1 = 3" लिखा है। उसके नीचे दो छोटे सुनहरे पैरों के निशान बने हैं। इसके साथ ही उन्होंने पार्क में हाथ पकड़कर टहलते हुए एक वीडियो भी शेयर किया। इसे देखते ही फैंस ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दीं।
राघव ने कपिल शर्मा शो में दिया था हिंट
हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो पर पहुंचे थे। इस दौरान राघव ने परिणीति की प्रेग्नेंसी का हिंट दिया था और कहा था कि हम जल्द ही गुड न्यूज शेयर करेंगे। फाइनली कपल ने अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है। वहीं परिणीति की मां रीना चोपड़ा ने लिखा है- इससे बड़ी कोई खुशी और आशीर्वाद नहीं है। आपको बहुत प्यार। भगवान आप पर आशीर्वाद बनाए रखे।