Saturday, 27 December 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Metro Knife Attack: मेट्रो में महिलाओं पर चाकू से हमला, 3 गंभीर घायल, मची अफरा-तफरी
डेली संवाद, पेरिस।
Metro Knife Attack: मेट्रो में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने मेट्रो कोच में घुसकर लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया जिसके चलते मेट्रो में अफरा तफरी मच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक फ्रांस की राजधानी पेरिस (
Paris
) में मेट्रो स्टेशन पर उस समय दहशत फैल गई जब एक अज्ञात हमलावर ने मेट्रो के अंदर महिलाओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया। ये घटना पेरिस के रिपब्लिक मेट्रो स्टेशन (République Metro Station) पर हुई है।
[caption id="attachment_97754" align="aligncenter" width="1200"]
République Metro Station[/caption]
République Metro Station[/caption]
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
बताया जा रहा है कि हमलावर अचानक मेट्रो कोच में घुसा और बिना किसी उकसावे के महिलाओं पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। हमले के दौरान स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई और यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।वहीं इस हमले में तीन महिलाएं गंभीर रूप घायल हुई है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना के बाद मेट्रो स्टेशन को खाली करवा दिया गया है।Three women stabbed at Paris metro stations, suspect arrested Read @ANI Story | https://t.co/juTm2FGMxx#Paris #ParisMetroStations #StabbingIncident pic.twitter.com/27ECnBuwRH
— ANI Digital (@ani_digital) December 26, 2025