ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 06 September 2026

Parmish Verma: परमीश वर्मा का तलाक पर पहला बयान, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक बातें

Parmish Verma: परमीश वर्मा का तलाक पर पहला बयान, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक बातें

डेली संवाद, चंडीगढ़। Parmish Verma: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आई है। पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमीश वर्मा ने अपनी पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक की पुष्टि कर दी है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक भावुक पोस्ट में परमीश वर्मा ने गीत ग्रेवाल के लिए “पूर्व पत्नी” शब्द का इस्तेमाल किया है।

परमीश वर्मा ने अपनी पोस्ट में अपने रिश्ते की स्थिति स्पष्ट करने के साथ-साथ अभिनेत्री और मॉडल हरमन बराड़ के साथ उनके रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों और सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

‘Happy Birthday Love’ पोस्ट के बाद शुरू हुई चर्चा

दरअसल, 31 अगस्त को परमीश वर्मा ने हरमन बराड़ को उनके जन्मदिन पर Instagram Story के जरिए बधाई दी थी। उन्होंने हरमन की तस्वीर शेयर करते हुए “Happy Birthday Love” लिखा था।

इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। कई यूजर्स ने परमीश वर्मा की शादीशुदा जिंदगी और हरमन बराड़ के साथ उनके कथित रिश्ते को लेकर सवाल उठाए। इसके बाद सिंगर को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया।

परमीश वर्मा बोले- जब मैं डूब रहा था, कोई बचाने नहीं आया

लगातार हो रही ट्रोलिंग के बीच 5 सितंबर को परमीश वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक लंबी और भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा कि एक पुरुष होने के नाते आसानी से उसे मनोवैज्ञानिक बलि का बकरा बनाया जा सकता है और पूरे जेंडर को दोष देकर कहानी को आसान बना दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि जब वह मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब कोई उन्हें बचाने नहीं आया। उन्होंने अपने कर्मों के परिणाम खुद झेले, अपना दर्द खुद सहा और फिर से खड़ा होना सीखा।

‘पूर्व पत्नी का सम्मान करना भी मर्द होना है’

परमीश वर्मा की पोस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा उनके द्वारा ‘पूर्व पत्नी’ शब्द इस्तेमाल करने की हो रही है। उन्होंने लिखा कि अपनी पूर्व पत्नी का सम्मान करने का अनुशासन रखना, आज उनके जीवन में जो महिला है उसका सम्मान करना और कड़वाहट को कभी मर्दानगी न समझना भी मर्द होने का हिस्सा है।

उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच उनके तलाक और कथित नए रिश्ते को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

हरमन बराड़ के साथ रिश्ते पर नहीं दी सीधी सफाई

परमीश वर्मा ने अपनी पोस्ट में हरमन बराड़ का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन ‘आज मेरे जीवन में जो महिला है’ जैसे शब्दों के जरिए उन्होंने अपने निजी जीवन को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने यह भी कहा कि वह भीड़ के साथ चलकर मिलने वाली तारीफ के बजाय अपने फैसलों पर कायम रहने के लिए आलोचना और नफरत झेलना पसंद करेंगे।