ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 15 August 2026

Punjab News: पंजाब में 15 अगस्त समारोह के दौरान बड़ा हादसा, रैसलिंग हॉल की गिरी छत, मची अफरा-तफरी

Punjab News: पंजाब में 15 अगस्त समारोह के दौरान बड़ा हादसा, रैसलिंग हॉल की गिरी छत, मची अफरा-तफरी

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उस समय अफरा तफरी मच गई जब रैसलिंग हॉल की डाउन सीलिंग का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गए।

मिली जानकारी के मुताबिक पटियाला (Patiala) के नेताजी सुभाष खेल संस्थान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। रैसलिंग हॉल की डाउन सीलिंग का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे आ गिरा।

खिलाड़ी और अन्य लोग मौजूद

हादसे के वक्त हॉल में खिलाड़ी और अन्य लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। दरअसल 15 अगस्त के मौके पर संस्थान में खिलाड़ियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम चल ही रहा था कि रैसलिंग हॉल की छत में लगी डाउन सीलिंग का एक बड़ा हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। सीलिंग का मलबा गिरते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आने की बात सामने आई है।

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा के मद्देनजर हॉल को खाली करा दिया गया। अचानक हुई इस घटना से कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों और अन्य लोगों के बीच कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बना रहा।

हादसे के बाद मीडिया की एंट्री पर रोक

घटना के बाद संस्थान में मीडिया के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई। मौके पर मौजूद संस्थान के अधिकारियों और खिलाड़ियों ने कैमरे के सामने घटना को लेकर बयान देने से परहेज किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि डाउन सीलिंग गिरने की वजह क्या रही।

अब हादसे के कारणों की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि सीलिंग का हिस्सा अचानक क्यों गिरा और क्या संस्थान की बिल्डिंग की सुरक्षा को लेकर पहले भी कोई शिकायत सामने आई थी।