Friday, 27 February 2026
पंजाब
Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान जिला बठिंडा के कोट शमीर स्थित माल कार्यालय में तैनात पटवारी मनजोत सिंह को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो (
Vigilance Bureau
) के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव कोट शमीर, जिला बठिंडा के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
BRIBE[/caption]
बातचीत कर ली थी रिकॉर्ड
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता अपने रिश्तेदार की पैतृक संपत्ति के इंतकाल के लिए संबंधित पटवारी से मिला था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी पटवारी ने उसके रिश्तेदार की संपत्ति का इंतकाल करने के बदले 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग से संबंधित पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। [caption id="attachment_6386" align="alignnone" width="800"]
BRIBE[/caption]