Thursday, 28 August 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब सरकार के प्रयासों से 5290 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाला बाहर
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: हिमाचल में हुई भारी बारिश और बादल फटने तथा पंजाब (Punjab) में हुई तेज़ बरसात के कारण आई बाढ़ से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) की अगुवाई वाली पंजाब सरकार (Punjab Govt) की ओर से युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाए जा रहे हैं।
[caption id="attachment_82003" align="aligncenter" width="1200"]
Flood in Punjab[/caption]
Barinder Goyal slammed the Centre and neighbouring states[/caption]
Flood in Punjab[/caption]
स्वयं ग्राउंड पर जाकर राहत कार्यों का जायज़ा लिया
पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों और स्थानीय विधायकों ने स्वयं ग्राउंड ज़ीरो पर जाकर राहत कार्यों का जायज़ा लिया। पंजाब सरकार के प्रयासों से 5290 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकाला गया, जिनमें गुरदासपुर में 2000, अमृतसर में 710, फिरोज़पुर में 2000, कपूरथला में 480 और फाज़िल्का में 100 लोगों को रेस्क्यू किया गया।यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुसार आज राज्य के कैबिनेट मंत्रियों ने विभिन्न ज़िलों में जाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया गया। [caption id="attachment_83293" align="aligncenter" width="1200"]
Barinder Goyal slammed the Centre and neighbouring states[/caption]
फिरोज़पुर ज़िले में 65 गाँव बाढ़ से प्रभावित
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज ज़िला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स संगरूर में बाढ़ राहत कार्यों का जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा गाँव सतोझ हरआओ, डस्का और संगतपुरा में बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए टीमों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान संबंधी विशेष गिरदावरी करवा कर पीड़ितों को मुआवज़ा दिया जाएगा। फिरोज़पुर ज़िले में 65 गाँव बाढ़ से प्रभावित हैं। ज़िला प्रशासन की ओर से करीब 13 राहत कैंप स्थापित किए गए हैं। अब तक 2000 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को रेस्क्यू किया गया है। पंजाब सरकार द्वारा किये गये राहत कार्यों का जायज़ा लेने के लिए जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने सरकारी स्कूल बारीके में बनाए गए राहत कैंप का दौरा किया।24 गाँवों के लिए 7 राहत कैंप स्थापित किए गए
इसके अलावा उन्होंने फाज़िल्का ज़िले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया। कावांवाली पत्तन में 24 गाँवों के लिए 7 राहत कैंप स्थापित किए गए हैं, जहाँ लोगों को पैक्ड फूड, सूखा राशन और पशुओं के लिए चारा वितरित किया गया और इस इलाके में अब तक एनडीआरएफ की टीमों द्वारा 100 लोगों को बाहर निकाला गया है। इसी तरह कपूरथला ज़िले में अब तक कुल 480 परिवारों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें सुल्तानपुर लोधी में 200 परिवार, भुलत्थ में 180 परिवार और कपूरथला में 100 परिवार शामिल हैं। इसी तरह पंजाब के राजस्व और पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने लुधियाना ज़िले की ससराली कॉलोनी में बाढ़ राहत कार्यों का जायज़ा लिया। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने ब्यास क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण किया।