Thursday, 30 April 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
PR In Canada: कनाडा में बड़ी संख्या में विदेशी वर्कर्स और स्टूडेंट्स को मिलेगा PR, पंजाबियों को होगा बड़ा फायदा
डेली संवाद, कनाडा।
PR In Canada: कनाडा (
Canada
) के ओंटारियो (Ontario) राज्य ने 2102 विदेशी वर्कर्स और छात्रों को परमानेंट रेजिडेंसी (PR) देने की घोषणा की है। यह PR ओंटारियो इमिग्रेंट नॉमिनी प्रोग्राम (OINP) के तहत दी जाएगी, जिसके लिए राज्य सरकार का नॉमिनेशन जरूरी है और उसके बाद केंद्र सरकार से अंतिम मंजूरी मिलती है।
इस योजना के तहत PR उन लोगों को दी जाएगी जिनके पास ओंटारियो में किसी कंपनी से जॉब ऑफर लेटर है। OINP के तीन मुख्य ग्रुप हैं:
PR In Canada[/caption]
- विदेशी वर्कर्स: जिनके पास जॉब ऑफर और वर्क एक्सपीरियंस है।
- विदेशी छात्र: जो कनाडाई कॉलेज या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हुए हैं और अब उन्हें ओंटारियो में जॉब ऑफर मिला है।
- हाई डिमांड सेक्टर्स वर्कर्स: हेल्थकेयर और ट्रेड्स जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले वर्कर्स।
PR In Canada[/caption]