ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 14 July 2025

Petrol-Diesel Price: सोमवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

Petrol-Diesel Price: सोमवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार सुबह देशभर में पेट्रोल और डीजल के खुदर रेट में बदलाव कर दिया है। आज यूपी से लेकर बिहार तक कई शहरों में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव दिख रहा है।

शहरों में तेल की कीमतों को सस्‍ता किया

ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड का भाव 70 डॉलर के पार जाने के बावजूद तेल कंपनियों ने ज्‍यादातर शहरों में तेल की कीमतों को सस्‍ता किया है। इतना ही नहीं दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 94.85 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 9 पैसे चढ़ा और 87.98 रुपये लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 96 पैसे गिरकर 94.44 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 1.09 पैसे नीचे आकर 87.51 रुपये लीटर बिक रहा है। चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर