ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 08 September 2025

Petrol-Diesel Price: सोमवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स

Petrol-Diesel Price: सोमवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स
डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतें गिरकर एक बार फिर 66 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गई हैं। इसका असर घरेलू बाजार में खुदरा कीमतों पर भी दिखा।

खुदरा कीमतों में बड़ी गिरावट

सोमवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बड़ी गिरावट दिख रही है। यूपी से बिहार तक आज कई शहरों में तेल की कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन कुछ शहरों में तेल महंगा भी हुआ है। हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 34 पैसे सस्‍ता होकर 94.71 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 38 पैसे गिरा और 87.81 रुपये लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 17 पैसे बढ़त के साथ 94.58 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 20 पैसे चढ़कर 87.67 रुपये लीटर बिक रहा है। [caption id="attachment_74099" align="alignnone" width="1200"] Petrol-Diesel Price Petrol-Diesel Price[/caption] हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 30 पैसे गिरावट के साथ 95.26 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 29 पैसे गिरकर 87.73 रुपये लीटर बिक रहा है। कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतें मामूली रूप से गिर गई हैं। ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 65.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी गिरावट के साथ 62.18 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है।