ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 19 July 2025

Petrol-Diesel Price: शनिवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स

Petrol Diesel Price
Petrol Diesel Price
डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार सुबह देशभर में पेट्रोल और डीजल के खुदर रेट में बदलाव कर दिया है। आज यूपी से लेकर बिहार तक कई शहरों में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव दिख रहा है।

कीमतों में कोई बदलाव नहीं

ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड का भाव 70 डॉलर के पार जाने के बावजूद तेल कंपनियों ने ज्‍यादातर शहरों में तेल की कीमतों को सस्‍ता किया है। इतना ही नहीं दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम   सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 94.85 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 9 पैसे चढ़ा और 87.98 रुपये लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 96 पैसे गिरकर 94.44 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 1.09 पैसे नीचे आकर 87.51 रुपये लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 18 पैसे गिरावट के साथ 105.23 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 17 पैसे गिरकर 91.49 रुपये लीटर बिक रहा है। कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। ब्रेंट क्रूड का भाव 70.00 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर बना हुआ है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी बढ़त के साथ 68.13 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर ही बना हुआ है।