Tuesday, 19 May 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Petrol-Diesel Price Hike: पांच दिनों में दूसरी बार बढ़े डीजल-पेट्रोल के रेट, 100 के पार हुआ पेट्रोल
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Petrol-Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। मंगलवार 19 मई से तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में औसतन 90-90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। इससे पहले 15 मई को भी ईंधन की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार दूसरी बार हुई इस बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
मध्य पूर्व में जारी तनाव और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब भारतीय बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) का कहना है कि लंबे समय से पुराने रेट पर ईंधन बेचने के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था, जिसके चलते कीमतों में संशोधन करना जरूरी हो गया।
[caption id="attachment_111065" align="aligncenter" width="1200"]
Diesel-Petrol Limit[/caption]
Petrol-Diesel Price[/caption]
Diesel-Petrol Limit[/caption]
दिल्ली समेत महानगरों में नए पेट्रोल-डीजल रेट
नई बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल (Petrol) 87 पैसे महंगा होकर 98.64 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गई है। देश के अन्य महानगरों में भी ईंधन की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।पेट्रोल के नए दाम
- दिल्ली – 98.64 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई – 107.59 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता – 109.70 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई – 104.49 रुपये प्रति लीटर
डीजल के नए दाम
- Delhi – 91.58 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई – 94.08 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता – 96.07 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई – 96.11 रुपये प्रति लीटर
Petrol-Diesel Price[/caption]