ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 18 February 2025

Petrol-Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: देश की सरकारी तेल कंपनियां (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के नए रेट हर रोज सुबह 6 बजे जारी करती हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

लेकिन बीते करीब 3 साल से भी अधिक समय में कंपनियों ने ईंधन के दाम में किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया। बात करें आज आज (18 फरवरी 2025, मंगलवार) की तो हालात ज्यों के त्यों बने हुए हैं। हालांकि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है।

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 22 पैसे पेट्रोल बढ़कर 94.87 रुपए और डीजल 37 पैसे महंगा होकर 87.31 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं जम्मू एवं कश्मीर में पेट्रोल 10 पैसे बढ़कर 95.58 रुपए प्रति लीटर और 09 पैसे महंगा होकर 81.41 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

इसी प्रकार झारखंड में पेट्रोल 19 पैसे बढ़कर 98.05 रुपए और डीजल 20 पैसे महंगा होकर 92.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, आंध्र प्रदेश में पेट्रोल 11 पैसे सस्ता होकर 109.63 रुपए और डीजल 10 पैसे घटकर 97.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं बिहार में पेट्रोल 35 पैसे घटकर 105.23 रुपए और डीजल 33 पैसे कम होकर 92.09 रुपए प्रति लीटर हो गया है।