ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 09 June 2025

Petrol-Diesel Price: सोमवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट

Petrol Diesel Price
Petrol Diesel Price
डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल दिख रहा है और ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 6 महीने के शीर्ष पर पहुंच गया है।

जारी पेट्रोल-डीजल की कीमत

कच्‍चा तेल एक फिर 70 डॉलर प्रति बैरल की तरफ जाता दिख रहा, जिसका असर सोमवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा। यह भी पढ़ें: जालंधर में बड़े स्तर पर हो रही GST बोगस बिलिंग, CA गुरसेवक की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम आज कई शहरों में तेल की कीमतों में उछाल दिख रहा है, लेकिन दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों में महानगरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 94.85 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 9 पैसे चढ़ा और 87.98 रुपये लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 96 पैसे गिरकर 94.44 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 1.09 पैसे नीचे आकर 87.51 रुपये लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 18 पैसे गिरावट के साथ 105.23 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 17 पैसे गिरकर 91.49 रुपये लीटर बिक रहा है।

कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ एक बार फिर 66.43 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी उछलकर 64.55 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।