ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 06 March 2025

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल में उछाल के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के ताजा रेट्स

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से गुरुवार सुबह जारी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव दिख रहा है। ग्‍लोबल मार्केट में भी कच्‍चे तेल का भाव बढ़ने लगा है, जिसका असर खुदरा रेट पर भी दिखा।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

आज यूपी और बिहार सहित देश के कई राज्‍यों में तेल के खुदरा रेट बदल गए हैं, जबकि दिल्‍ली और मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 16 पैसे महंगा होकर 94.87 रुपये लीटर बिक रहा है

डीजल भी 20 पैसे चढ़ा और 88.01 रुपये लीटर पहुंच गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 6 पैसे गिरकर 94.73 रुपये और डीजल 6 पैसे टूटकर 87.86 रुपये लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 7 पैसे बढ़त के साथ 105.60 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 6 पैसे महंगा होकर 92.43 रुपये लीटर बिक रहा है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर