ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 16 June 2025

Petrol-Diesel Price: सोमवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स

Petrol Diesel Price
Petrol Diesel Price
डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: ईरान (Iran) और इजराइल ( Israel )  के बीच जारी युद्ध की वजह से मिडिल ईस्‍ट में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है और इसका असर ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों पर भी दिख रहा है।

तेल की कीमतों में कटौती

इस बीच सोमवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने क्रूड का भाव 74 डॉलर पार जाने के बावजूद तेल की कीमतों में कटौती कर दी है। आज यूपी और बिहार सहित कई शहरों में तेल के दाम नीचे आए हैं। हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे महनगरों में तेल की कीमतों में कोई गिरावट नहीं आई है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 94.85 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 9 पैसे चढ़ा और 87.98 रुपये लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 96 पैसे गिरकर 94.44 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 1.09 पैसे नीचे आकर 87.51 रुपये लीटर बिक रहा है।

कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 18 पैसे गिरावट के साथ 105.23 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 17 पैसे गिरकर 91.49 रुपये लीटर बिक रहा है। कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ एक बार फिर 74.64 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी मामूली रूप से उछलकर 73.42 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।