ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 12 August 2025

Jalandhar News: पंजाब में स्वतंत्रता दिवस पर हमले की साजिश नाकाम, आतंकी नेटवर्क का किया भंडाफोड़

Jalandhar News: पंजाब में स्वतंत्रता दिवस पर हमले की साजिश नाकाम, आतंकी नेटवर्क का किया भंडाफोड़
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर ( Jalandhar ) काउंटर इंटेलिजेंस ने एसबीएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में बीकेआई आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

बीकेआई ऑपरेटिव के निर्देशों पर चल रहा नेटवर्क

बतया जा रहा है कि यह नेटवर्क पाक स्थित बीकेआई ऑपरेटिव हरविंदर रिंदा के निर्देशों पर विदेशी हैंडलर मन्नू अगवान, गोपी नवांशहरिया और जीशान अख्तर द्वारा संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

राजस्थान के टोंक और जयपुर से पुलिस ने पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इस मॉड्यूल ने हाल ही में एसबीएस नगर में एक शराब की दुकान के अंदर हमले की योजना बनाई थी और उसे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐसे ही हमले करने का काम सौंपा गया था। वहीं गिरफ्तार आरोपियों को विदेश स्थित जीशान अख्तर और बीकेआई मास्टरमाइंड मन्नू अगवान से सीधे निर्देश मिल रहे थे। एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। तभी पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों पर पुलिस स्टेशन सिटी नवांशहर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों से एक 86पी हैंड ग्रेनेड, एक .30 बोर पिस्तौल, दो कारतूस और .30 बोर के दो खाली खोल बरामद हुए हैं।