Saturday, 11 October 2025
हरियाणा
Haryana News: पीएम मोदी ने धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन योजना का किया शुभारंभ
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दिल्ली में आयोजित केंद्रीय समारोह में देश में धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन योजना का शुभारंभ किया।
Nayab Singh Saini[/caption]
नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
इस अवसर पर हरियाणा (Haryana) के पंचकूला (Panchkula) में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini ) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई ये योजनाएं किसानों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि का एक नया अध्याय खोलेंगी।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पहल राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने, किसानों की आय बढ़ाने और पोषणयुक्त अनाज को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प का प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि हमारा देश विश्व में दालों का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, जिसके कारण हमें अक्सर दालों का आयात करना पड़ता है। [caption id="attachment_87892" align="alignnone" width="1200"]
Nayab Singh Saini[/caption]