Monday, 08 September 2025
पंजाब
Punjab Flood: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री मोदी उदारता दिखाएं: बरिंदर कुमार गोयल
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Flood: पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल (
Barinder Kumar Goyal
) ने आज प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से उदारता दिखाने की अपील की है। यहाँ पंजाब भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने बाढ़ की स्थिति के मद्देनज़र देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित पंजाब दौरे के लिए उनका स्वागत करते हुए कहा कि वे पंजाब को बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवज़े के रूप में कम से कम 25 हज़ार करोड़ रुपये तत्काल जारी करने की घोषणा करें।
[caption id="attachment_83181" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Flood [/caption]
Electricity[/caption]
Punjab Cabinet monitors rehabilitation in flood-affected villages[/caption]
Punjab Flood [/caption]
4 लाख एकड़ की फ़सलें पूरी तरह से तबाह
इसके अलावा केंद्र सरकार के पास पहले से बकाया 60 हज़ार करोड़ रुपये भी तुरंत जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि निसंदेह प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) बाढ़ आने के 25 दिन बाद पंजाब का दौरा करने वाले हैं, लेकिन इस संबंध में अब तक उन्होंने एक भी शब्द नहीं कहा। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम श्री गोयल ने बताया कि प्रारंभिक आकलनों के अनुसार लगभग 4 लाख एकड़ की फ़सलें पूरी तरह से तबाह हो गई हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि जल संसाधन विभाग के धुसी बाँध कहीं नहीं टूटे, लेकिन पानी के ओवरफ्लो होने के कारण नुकसान वाले बाँधों और अन्य नुकसान को ठीक करने के लिए पानी उतरने के बाद बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जाने हैं, उनके लिए भी फंड की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि सड़कों के टूटने के कारण मंडी बोर्ड को भी भारी नुकसान हुआ है। [caption id="attachment_45920" align="aligncenter" width="800"]
Electricity[/caption]
हज़ारों खंभे गिर गए व ट्रांसफॉर्मर पानी में डूब गए
इसी तरह स्कूलों और कॉलेजों की लगभग 3300 इमारतें प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा बिजली के हज़ारों खंभे गिर गए व ट्रांसफॉर्मर पानी में डूब गए हैं, इन नुकसानों की भरपाई के लिए तुरंत फंड की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के साथ केंद्र सरकार द्वारा लगातार भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों को प्राकृतिक आपदाओं के समय तुरंत विशेष पैकेज की घोषणा की जाती है, लेकिन पंजाब के संबंध में केंद्र सरकार अब तक सिर्फ टीमों के जरिये रिपोर्टें ही हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अफ़ग़ानिस्तान के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए तो राहत सामग्री तुरंत भेज दी, लेकिन पंजाब के लिए अब तक केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया। [caption id="attachment_83651" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Cabinet monitors rehabilitation in flood-affected villages[/caption]