ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 07 August 2026

Punjab News: पीएम मोदी और सुखबीर बादल की बंद कमरे में मुलाकात, पंजाब में अकाली-BJP गठबंधन की चर्चाएं तेज; केजरीवाल ने साधा निशाना

Punjab News: पीएम मोदी और सुखबीर बादल की बंद कमरे में मुलाकात, पंजाब में अकाली-BJP गठबंधन की चर्चाएं तेज; केजरीवाल ने साधा निशाना

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक संसद भवन में हुई, जहां बंद कमरे में बातचीत हुई।

राजनीति में चर्चाएं तेज

इस मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच दोबारा गठबंधन की संभावनाओं को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

वहीं दोनों दलों की ओर से गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस मुलाकात को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, "ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे।"

गठबंधन की तैयारी

केजरीवाल ने अपनी पोस्ट में सवाल उठाया कि क्या "चंदा चोर पार्टी" और "बेअदबी पार्टी" के बीच गठबंधन की तैयारी चल रही है। उन्होंने यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी और सुखबीर बादल की मुलाकात के संदर्भ में की।

सुखबीर बादल और प्रधानमंत्री मोदी की इस मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच राजनीतिक संबंधों को लेकर कोई बड़ा फैसला सामने आता है या नहीं।